रांची , मार्च 07 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 01 से 6 अप्रैल तक जिला स्कूल परिसर रांची में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा सहित पंकज पांडेय, पूरणमल सेठी, अमित रारा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित