नयी दिल्ली , जनवरी 16 -- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों को विशेष छूट देने की महत्वपूर्ण मांग रखी।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान योजना के प्रावधानों में पहाड़ी राज्यों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि ढलान और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के कारण ई-बसों के संचालन में कई तकनीकी चुनौतियां आती हैं। इन विसंगतियों के कारण हिमाचल प्रदेश इस महत्वाकांक्षी योजना का पूरा लाभ उठाने में असमर्थ है, जबकि राज्य सरकार ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित