रायपुर , मई 10 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती है।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित