पटना , अगस्त 01 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को 'हमारे राम' महानाट्य के भव्य मंचन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमा का पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
'हमारे राम' महानाट्य के मंचन में लंकापति रावण की भूमिका निभा रहे अभिनेता आशुतोष राणा से मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने मुलाकात कर बातचीत की।
फेलिसिटी थिएटर चैरिटेबल आर्गेनाइजेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आयोजक मंडल द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने नाट्य मंचन 'हमारे राम' में कलाकारों द्वारा दी गयी प्रस्तुति का अवलोकन भी किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित