पटना , अगस्त 25 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैगम्बर- ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन 'ईद-ए-मिलाद-उन-नबी' के पाक अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज की तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने प्रदेशवासियों को पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित