पटना , अप्रैल 28 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलिया तालाब के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सभी मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित