पटना , नवंबर 07 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

श्री चौधरी ने कहा कि देश की आजादी, आत्मसम्मान और जनजागरण के लिए बिपिन चंद्र पाल का अतुलनीय योगदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी बिपिन चंद्र पाल की जयंती पर वह उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और जागरूकता के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित