पटना , नवंबर 07 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री चौधरी ने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली आए तथा हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक घर आनंद और उल्लास के दीपों से आलोकित हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित