पटना , नवम्बर 07 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएँ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित