बांका , अक्टूबर 20 -- िहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर तथा तारापुर के असरगंज स्थित दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा दुर्गा मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के ही समीप बदुआ नदी के तट पर रिवर फ्रंट विकास योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए इसे बेहतर ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा दुर्गा मंदिर के समीप बदुआ नदी के तट पर विकसित किए जा रहे आधुनिक रिवर फ्रंट तथा पक्के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और अब तक हुई प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।
श्री चौधरी ने कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इसे निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित