पटना , मई 11 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को श्री सोमनाथ मंदिर के पुनर्स्थापना दिवस के अवसर पर खाजपुरा स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौधरी को को विधायक संजीव चौरसिया ने अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।वहीं, मंदिर समिति की ओर से चुनरी ओढ़ाकर मुख्यमंत्री श्री चौधरी का स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित