पटना , मई 01 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिले के कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की दिल्ली से पटना लौटने के क्रम में उत्तर प्रदेश के कन्नौज के निकट सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रवीण सिंह कुशवाहा एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित