पटना, नवंबर 16 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और राज्य की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि उन्होंने छठ महापर्व के अंतिम दिन तारापुर में उन्होंने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर बिहार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। उन्होंने कामना की कि छठी मईया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में 'जय छठी मईया' कहकर लोक आस्था के इस महापर्व के प्रति अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित