पटना , मई 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं है। श्री चौधरी ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है।

मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को आपसी भाईचारा एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने से आनंद और बढ़ जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित