पटना , सितम्बर 15 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास 3, स्ट्रैंड रोड में आयोजित 'भगवान विश्वकर्मा के संतान अभियंताओं का अभिनंदन सम्मान-सह-अभियंता संगोष्ठी' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने भारत रत्न स्व. डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम के दौरान दीया भी जलाया।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के प्रधान सचिव और अभियंता नर्मदेश्वर लाल सहित अन्य अभियंताओं को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित