रायपुर , मार्च 16 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।

मंदिर में आयोजित महाआरती के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से राज्य के विकास, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।

इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित