रायपुर , अक्टूबर 24 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और राज्य की निरंतर उन्नति की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित