लखनऊ , अगस्त 8 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे। प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर नौ और 10 अगस्त को पुष्पवर्षा का कार्यक्रम जारी किया है।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 3:45 से 4:30 बजे तक मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे जबकि नौ अगस्त को मुख्यमंत्री बागपत में सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। इसके बाद सहारनपुर में सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा मुजफ्फरनगर में दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक पुष्पवर्षा का कार्यक्रम है। इसी क्रम में 10 अगस्त को गाजियाबाद में सुबह 8:30 से 9:15 बजे तक, हापुड़ में सुबह 9:45 से 10:30 बजे तक तथा बुलंदशहर में सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर संबंधित जिलों में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित