गोरखपुर , अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के निवासी एवं होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रामरतन बनर्जी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने उनके पुत्र डॉ. रूप कुमार बनर्जी को भेजे अपने संवेदना संदेश में कहा कि पिता का निधन किसी भी पुत्र के लिए अपूरणीय क्षति एवं पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा कि यह दुखद घड़ी भौतिक जीवन की नश्वरता और शाश्वत सत्य का बोध भी कराती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में चिर-शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित