लखनऊ , फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को एक वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार उनका कार्यकाल अब 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा दिया गया है। अवनीश अवस्थी को मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। वे प्रशासनिक अनुभव, नीतिगत समन्वय और महत्वपूर्ण निर्णयों के क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। सरकार की विभिन्न प्रमुख परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
सेवा विस्तार को सरकार की निरंतरता और नीतिगत स्थिरता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी वर्ष में भी वे मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित