लखनऊ , सितंबर 17 -- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में गुरुवार को जनभवन परिसर में 'गंगासागर नमो नमः' का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले राज्यपाल, मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने छात्राओं को उपहार भेंट किए तथा उन्हें शिक्षा के प्रति लगाव बनाए रखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

'गंगासागर नमो नमः' के लोकार्पण के अवसर पर विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य लोगों ने आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भजन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समारोह में भारतीय संस्कृति और परंपरा का रंग भर दिया।

इस दौरान जनभवन परिसर में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। समारोह में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं को भी रेखांकित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित