सहारनपुर , मई 31 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाकुंभरी देवी स्थल पर भारी बारिश, बाढ़, जलप्रवाह और आंधी-तूफान से हुएभारी नुकसान को गंभीरता से लिया है। वह सोमवार दोपहर स्थलीय निरीक्षण करने एवं जनप्रतिनिधियों एवसं अफसरों के साथ वहां बैठक करेंगे।
कमिश्नर डा.रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह, डीएफओ विपुल सिंघल ने आज सुबह शाकुंभरी देवी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर उतरने के लिए बनाए जाने वाले हैलीपेड के लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर वहां हैलीपेडनिर्माण शुरू करा दिया। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री बिजनौर से हैलीकाप्टर से सीधे शांकुभरी देवी स्थल पर उतरेंगे।
पिछले 36 घंटों के भीतर शांकुभरी देवी में आयी भारी आपदा से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। सैकड़ों दुकानें एवं सामान वाहन आदि बह गया था। वहां दर्शनार्थियों के पहुंचने पर 31 मई तक रोक लगी हई थी। प्रशासन ने वहां राहत कार्य चलाए पर स्थिति अभी सामान्य नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित