उज्जैन , अगस्त 19 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत कालिदास अकादमी में होमगार्ड द्वारा लगाई गई आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले आधुनिक संसाधनों की जानकारी ली।

होमगार्ड अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न आपदा प्रबंधन उपकरणों की कार्यप्रणाली और उपयोग के बारे में बताया। इन उपकरणों का उपयोग बाढ़, आगजनी, भवन दुर्घटना, सड़क हादसे सहित अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए किया जाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के अधिकारी-जवान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित