उज्जैन , जुलाई 10 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नागदा प्रवास के दौरान मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान मुक्तेश्वर महादेव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इससे पहले बिरला ग्राम, नागदा स्थित एयर स्ट्रिप पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, नागदा-खाचरौद विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित