चंडीगढ़ , जुलाई 21 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को अंबाला जिले के नारायणगढ़ उपमंडल के मिर्जापुर माजरा और भुखरी गांव का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री सबसे पहले मिर्जापुर माजरा पहुंचे, जहां उन्होंने 15 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद दिवंगत हुए जय सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित