उज्जैन , मार्च 26 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुरुवार प्रातः श्री अंगारेश्वर महादेव के पूजन के बाद उज्जैन में भगवान अंगारेश्वर मंदिर और सिद्धवट के मध्य क्षिप्रा नदी पर निर्माणाधीन नवीन घाटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने जानकारी दी कि ये घाट सिंहस्थ महापर्व 2028 को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के स्नान और सुविधाओं के लिए विकसित किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित