भोपाल , जून 25 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज जारी संदेश में कहा कि कैप्टन मनोज कुमार पांडेय ने कारगिल युद्ध में अद्वितीय साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए खालूबार मोर्चे की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।

उन्होंने कहा कि कैप्टन पांडेय का साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण जीवन युवाओं को देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को सदैव सम्मान के साथ स्मरण करता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित