भोपाल , अगस्त 04 -- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के गौरव और प्रख्यात पार्श्व गायक किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि श्रद्धेय किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज और विलक्षण प्रतिभा से भारतीय सिनेमा तथा संगीत जगत को गीतों की अमूल्य विरासत दी। उनके गीत आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवंत हैं और मनोरंजन जगत की अनमोल धरोहर बने हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किशोर कुमार का बहुआयामी व्यक्तित्व और उनकी रचनात्मक प्रतिभा आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित