भोपाल , जुलाई 9 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद "ज्ञान, शील, एकता" के ध्येय वाक्य के साथ विद्यार्थी और युवा शक्ति को राष्ट्रसेवा के संस्कार प्रदान करने वाला संगठन है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देश के नवनिर्माण में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और राष्ट्रहित में अपना योगदान देते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित