भोपाल , जून 23 -- मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि खेल व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं तथा सामूहिक सफलता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक का आयोजन इन प्रयासों को वैश्विक स्तर पर गति प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि अनेक विभूतियों ने खेलों के विकास और प्रोत्साहन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनकी प्रतिबद्धता, समर्पण और योगदान नमन योग्य है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के खिलाड़ियों से खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित