चंडीगढ़ , नवंबर 8 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सपरिवार पंचकूला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और अरदास में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने गुरु चरणों में शीश नवाकर हरियाणा और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने गुरुओं की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित