पंचकूला , जुलाई 27 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है और यह भारत के लिए गर्व का क्षण है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की शानदार सफलता उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हासिल की गई यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि देश के खेल जगत के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित