देहरादून , मई 06 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार शाम राज्य के जनपद चम्पावत, उत्तरकाशी एवं पिथौरागढ़ से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 04.42 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

उन्होंने सभी विकास योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित विभागों को कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित