भोपाल , अगस्त 09 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय में मेम्बर प्लानिंग अनिल गुप्ता और अपर मुख्य सचिव विमानन विभाग संजय शुक्ल भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नायडू के मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को भोपाल ताल के निर्माण के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि यह तालाब प्राकृतिक चट्टानों को काटकर बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित