भोपाल , मार्च 16 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड के प्रतिष्ठित काव्यकार, नाटककार, निबंध लेखक और उपन्यासकार अम्बिका प्रसाद 'दिव्य' की जयंती पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वर्गीय अम्बिका प्रसाद 'दिव्य' की कृतियों 'बेल कली', 'पन्ना नरेश अमान सिंह', 'जय दुर्ग का रंगमहल' और 'बुंदेलखंड का महाभारत' में बुंदेलखंड के जनजीवन की झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का साहित्य जगत उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने होल्कर वंश के संस्थापक और मालवा के गौरव मल्हारराव होल्कर की जयंती पर भी उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि अदम्य साहस और पराक्रम से श्री होल्कर ने मराठा साम्राज्य के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया और लोकहित व जनकल्याण के लिए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित