भोपाल , अक्टूबर 20 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि कुशवाह परिवार के लिए यह पीड़ा असहनीय है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित