भोपाल , सितंबर 02 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषकों के आराध्य तथा शक्ति और परिश्रम के प्रतीक भगवान श्री बलराम की जयंती एवं पावन पर्व हलषष्ठी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री बलराम के आदर्शों और कृषक जीवन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरित 'बलराम कृषि महोत्सव' मध्यप्रदेश के अन्नदाता किसानों के सम्मान, सशक्तिकरण और समृद्धि का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि परंपरागत कृषि ज्ञान और आधुनिक तकनीकों के समन्वय से आयोजित यह महोत्सव किसानों को नई संभावनाओं से जोड़ते हुए समृद्ध और सशक्त कृषि व्यवस्था के निर्माण का संकल्प है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित