, Feb. 15 -- उज्जैन, 15 फरवरी 2026 वार्ता। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में पहुँचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर समिति द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर में दर्शन पूजन में सहभागिता कर श्री महाकाल बाबा का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और शिव तत्व से जुड़ने का अवसर है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से संवाद किया और मंदिर परिसर में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित