भोपाल , मई 28 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'पद्मश्री' से सम्मानित मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी संदेश में कहा कि डॉ. बशीर बद्र ने अपनी शायरी के माध्यम से मानवता और संवेदनशीलता के साथ जीने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी रचनाओं से साहित्य जगत में विशिष्ट पहचान बनाई और जीवन को सहज बनाने के सूत्र भी दिए।
उन्होंने कहा कि बशीर बद्र के लेखन में बेजोड़ रचनात्मकता और गहरी संवेदनाओं के दर्शन होते हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित