निवाड़ी , जुलाई 26 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित कंचना घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण किया।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और नारायण सिंह कुशवाह, सांसद महेश केवट सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित