उमरिया , अक्टूबर 14 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उमरिया जिले के ग्राम गुरुवाही में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान टेंट लगाने का काम कर रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल पटेल (45), निवासी जबलपुर के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर काम करते समय अनिल पटेल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित