बांदा , अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश की बांदा नगर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित रसोइयों के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण कार्यक्रम देख जिले के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का भोजन बनाने वाली सभी रसोइया यहाँ खुशी से गदगद हो गईं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित रसोईया मानदेय बढ़ोतरी , चिकित्सा कैशलेस कार्ड वितरण, सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण आज यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज के रानी दुर्गावती सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें जिले के प्रत्येक विकासखंड की रसोइयों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
समारोह में संजीव प्रसारण के दौरान 1000 प्रतिमाह मानदेय वृद्धि के साथ दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और प्रति वर्ष मिलने वाली साड़ी की दोगुनी रकम होने पर तथा प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने की जानकारी होने पर सभी रसोईया प्रसन्न होकर गदगद हो गई और तालियां बजाकर खुशियां व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार की सराहना भी की।
इस अवसर पर बांदा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती बासु द्वारा परिषदीय विद्यालय के रसोइयों को प्रतीकात्मक चिकित्सा कैश कार्ड और बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक बैंक चेक का वितरण भी किया गया।
इस सजीव प्रसारण कार्यक्रम में बांदा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती बासु सहित कई भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं , सभासदों और मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित