रायबरेली , सितम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को रायबरेली के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने शनिवार को चढ़रई चौराहा स्थित शिव महापुराण कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित