चंडीगढ़ , मई 23 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य के युवाओं की सुविधा और परीक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। सभी नीट अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित