भरतपुर , अगस्त 02 -- राजस्थान में भरतपुर के वैर थाना क्षेत्र में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चचेरी बहन के घर शनिवार दोपहर दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी का अब तक सुराग नहीं लग सका है।
बयाना गेट निवासी राधेश्याम के घर में बदमाशों ने दिनदहाड़े घुस कर कमरे में सो रहे मां-बेटे को बाहर से कुंदी लगाकर बन्द कर दिया और आराम से दूसरे कमरे की आलमारी में रखे करीब सात लाख रुपए के सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, टीका, नथ, दो जोड़ी चांदी की पायल और सात हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।
अपराह्न करीब चार बजे मां-बेटे की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने पड़ोसियों को फोन करके दरवाजा खुलवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित