जयपुर , मार्च 28 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर ऊर्जा संसाधनों के समुचित उपयोग में सक्रिय भूमिका निभाने की जरुरत हैं।
श्री शर्मा ने अर्थ ऑवर के अवसर पर शनिवार को यह बात कही। इसके तहत मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास पर शनिवार रात को साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में सभी लाइट्स एवं उपकरण बंद रहे और कार्मिकों ने मोमबत्ती की रोशनी में कार्य किया।
श्री शर्मा ने कहा कि ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग से ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से सभी ऊर्जा संसाधनों के सदुपयोग की इस मुहिम को केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन अपनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित