पटना , अक्टूबर 09 -- िहार सरकार राज्य की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और कलाकारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत कुल 345 नए कलाकारों को अक्टूबर 2026 से Rs.3,000 प्रतिमाह पेंशन देने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त करने वाले कलाकारों की कुल संख्या बढ़कर 756 हो गई है।

योजना के तहत अब कुल 756 कलाकारों को प्रतिमाह Rs.3,000 की दर से पेंशन दी जाएगी। इस प्रकार कलाकारों को सालाना कुल Rs.2 करोड़ 72 लाख 16 हजार की राशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। यह पहल आर्थिक रूप से जरूरतमंद कलाकारों को सहयोग देने और उनकी कला-साधना को निरंतर बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इसके अतिरिक्त, चार कलाकारों को वाद्य यंत्र खरीदने के लिए कुल Rs.1,96,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं, दो कलाकारों को इलाज के लिए Rs.2,82,082 की सहायता राशि देने की मंजूरी दी गई है। इन निर्णयों का उद्देश्य कलाकारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी कला-साधना और व्यक्तिगत कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित