रायपुर , मई 31 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता, सादगी, समानता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशील सोच का प्रतिबिंब है।
मुख्यमंत्री बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए, जहां 21 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
साय ने कहा कि योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सहायता राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने बेमेतरा में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की घोषणा भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित