निवाड़ी , अक्टूबर 31 -- निवाड़ी, 31 अक्टूबर (वार्ता)। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में आगामी 20 नवंबर को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत खंड स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत नगर परिषद पृथ्वीपुर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर जमुना भिड़े द्वारा शनिवार को जारी आदेश में सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी नगर परिषद पृथ्वीपुर को सौंपी गई है। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अरविंद कुमार तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद पृथ्वीपुर को नियुक्त किया गया है।

सम्मेलन में सम्मिलित होने के इच्छुक व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्रों के पात्र हितग्राही 06 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा परीक्षण किया जाएगा व पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की स्पष्ट अनुशंसा सहित सूची 10 नवंबर 2026 तक नगर परिषद पृथ्वीपुर को उपलब्ध कराई जाएगी। नगर परिषद द्वारा 17 नवंबर तक पात्र हितग्राहियों के आवेदन विवाह पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित