पौड़ी , जुलाई, 28 -- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत जनपद स्तरीय चयन ट्रायल मंगलवार से रांसी स्टेडियम में शुरू हो गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देश पर आयोजित ट्रायल के पहले दिन 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 278 बालक खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल दक्षता परीक्षणों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चयन ट्रायल में कोटद्वार नगर निगम सहित दुगड्डा, द्वारीखाल, यमकेश्वर, नैनीडांडा, रिखणीखाल, बीरोंखाल, जयहरीखाल और थलीसैंण विकासखंडों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों का चयन विभिन्न खेल दक्षता मानकों के आधार पर किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित